
पोखरा काठमांडू से पश्चिम 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह नेपाली शब्द “पोखर” से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है “झील“।
पोखरा शहर गहरे नीले रंग की फेवा झील के चारों ओर बसा हुआ है और यहाँ का माहौल अत्यंत शांत और प्राकृतिक है। यह स्थान अपने प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर और विभिन्न साहसिक पर्यटन गतिविधियों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
पोखरा: क्विक हाईलाइट्स (Quick Highlights)
- जिला और प्रदेश: कास्की जिला, गंडकी प्रदेश (नेपाल)
- समुद्र तल से ऊँचाई: लगभग 822 मीटर (2,697 फीट)
- घूमने का सबसे सही समय: सितंबर से नवंबर (दशहरा दीपावली के बाद साफ मौसम) और मार्च से मई (वसंत ऋतु)
- यात्रा का प्रकार: प्राकृतिक सौंदर्य, बोटिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स और ट्रेकिंग गेटवे
पोखरा के प्रमुख दर्शनीय और सांस्कृतिक स्थल

पोखरा में पर्यटकों के लिए कई प्रमुख आकर्षण मौजूद हैं। इनमें सबसे चर्चित स्थल निम्नलिखित हैं:
- फेवा झील (Phewa Lake): यह पोखरा की मुख्य झील है। यहाँ पर्यटक बोट सवारी (Boating) और कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।
- ताल बाराही मंदिर (Tal Barahi Temple): यह प्रसिद्ध मंदिर फेवा झील के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य के साथ धार्मिक आस्था का केंद्र है।
- महेंद्र गुफा और गुप्तेश्वरी गुफा: ये दोनों गुफाएँ अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, जहाँ प्राचीन हिंदू देवी-देवताओं की पूजा की जाती है।
- पूमडीकोट शिव मूर्ति (Pumdikot Shiva Statue): विशालकाय बैठी हुई शिव प्रतिमा और यहाँ से फेवा झील व पूरे पोखरा का विहंगम दृश्य दिखता है।
- सारंगकोट (Sarangkot Sunrise Point): सुबह ५:०० बजे यहाँ पहुँचकर अन्नपूर्णा, माछापुछ्रे और धौलागिरी पर्वत श्रृंखलाओं पर पड़ती सूरज की पहली सुनहरी किरणों का नज़ारा देखें।
- वर्ल्ड पीस स्तूप (World Peace Pagoda): पहाड़ी की चोटी पर स्थित सफेद बौद्ध स्तूप जहाँ से शांति और मनमोहक दृश्य का अनुभव होता है।
- पाताले छाँगो /डेविड फॉल (Devi’s Fall): यह एक विशाल और अद्भुत जलप्रपात है, जो अपनी गहरी खाई और पानी के तेज बहाव के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है।
ट्रेकिंग और माउंटेनियरिंग का आनंद

पोखरा के आसपास कई खूबसूरत चोटियाँ और पहाड़ियाँ हैं, जहाँ आप ट्रेकिंग और माउंटेनियरिंग का मज़ा ले सकते हैं। यहाँ से अन्नपूर्णा और मच्छापुच्छ्रे जैसी चर्चित एवं भव्य चोटियों के दर्शन होते हैं।पोखरा से शुरू होने वाले कुछ प्रमुख ट्रेकिंग और यात्रा मार्ग:
पोखरा से शुरू होने वाले कुछ प्रमुख ट्रेकिंग और यात्रा मार्ग:
- अन्नपूर्णा बेस कैंप ट्रेक (Annapurna Base Camp Trek)
- घोरेपानी पून हिल ट्रेक (Ghorepani Poon Hill Trek)
- मार्दी हिमाल ट्रेक (Mardi Himal Trek)
- खोप्रा डांडा ट्रेक (Khopra Danda Trek)
पोखरा में साहसिक गतिविधियाँ (Activities)

यहाँ आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन और एडवेंचर के कई विकल्प मिलते हैं:
- पैराग्लाइडिंग (Paragliding) अब यह मुख्य रूप से मंद्रे ढुंगा (Mandredhunga) से टेक-ऑफ होती है और फेवा झील के किनारे लैंड होती है।
- ज़िपलाइन व बंजी जंपिंग (ZipFlyer & Bungee): हेमजा (Hemja) के पास स्थित हाई-थ्रिल एडवेंचर।
- हॉट एयर बैलूनिंग (Hot Air Ballooning)ठंड और साफ मौसम में यह सेवा उपलब्ध होती है।
- माउंटेन बाइकिंग (Mountain Biking) पोखरा में माउंटेन बाइकिंग का रोमांचक अनुभव लेने के लिए! सारंगकोट की पहाड़ियों, फेवा झील और विश्व शांति स्तूप के सुंदर ग्रामीण रास्तों पर बाइकिंग का अलग ही मज़ा है।
- रॉक क्लाइम्बिंग (Rock Climbing) पोखरा में रोमांचक रॉक क्लाइंबिंग का मज़ा लेने के लिए! बिमल नगर की प्राकृतिक चट्टानें और लेकसाइड का इंडोर वॉल क्लाइंबिंग एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
- विलेज/फार्म टूर और शानदार रेस्टोरेंट्स पोखरा में विलेज फार्म टूर का अनोखा आनंद लें! पारंपरिक गाँवों और ऑर्गेनिक खेतों की सैर करते हुए स्थानीय ग्रामीण जीवन, बागवानी और होमस्टे संस्कृति को करीब से अनुभव करें।
इन गतिविधियों के साथ-साथ आपको यहाँ की स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली को भी करीब से देखने और समझने का मौका मिलता है।
काठमांडू से पोखरा कैसे पहुँचें? (Transit Guide)
पोखरा शहर तक पहुँचना बेहद आसान है। आप नेपाल की राजधानी काठमांडू से वायुमार्ग (Flight) या सड़क मार्ग (Roadways) दोनों के जरिए यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैं। काठमांडू से पोखरा की दूरी लगभग 200 किलोमीटर है।
- टूरिस्ट बस (Tourist Bus): काठमांडू के सोरहखुट्टे (Sorhakhutte) से रोजाना सुबह ७:०० बजे बसें छूटती हैं। यह सबसे आरामदायक तरीका है।
- लोकल हाईस/माइक्रो (HiAce/Micro Bus): गोंगबू बस पार्क (Gongabu Bus Park) से हर आधे घंटे में उपलब्ध।
- हवाई मार्ग (Flight): त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (काठमांडू) से पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक केवल २५ मिनट की उड़ान।
Budget & Expense Breakdown)
| खर्च का प्रकार | अनुमानित खर्च (NPR) | ज़मीनी जानकारी / सुझाव |
| काठमांडू-पोखरा बस (Tourist Bus) | रु. 1000 – 1500 | एसी/सोफा बस का एक तरफ का किराया |
| काठमांडू-पोखरा बस (Local HiAce) | रु. 750 – 900 | थोड़ा तेज लेकिन कम आरामदायक |
| रहना (Budget Hotel / Homestays) | रु. 1500 – 250 | लेकसाइड (Lakeside) में सामान्य डबल रूम (प्रति रात) |
| खाना (नेपाली दाल-भात सेट) | रु. 250 – 400 | सादा शाकाहारी/मांसाहारी खाना (प्रति थाली) |
| फेवा झील बोटिंग (ताल बाराही) | रु. 150 – 200 | बोटमैन के साथ फेवा झील में प्रति व्यक्ति किराया |
| कुल अनुमानित खर्च (1 दिन / 1 व्यक्ति) | रु 3650 – 3250 | (मध्यम बजट यात्रा के लिए) |
उपर्युक्त बजट मैं केवल सामान्य घूमने वाले कम बजट वाले यात्रियों के लिए बनाया है। बाकी पोखरा में आप कितने दिन रहते,
रहने के लिए शहर में कई बेहतरीन होटल, रिसॉर्ट्स और आवासीय सुविधाएँ (Homestays) उपलब्ध हैं, जहाँ आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार ठहर सकते हैं।
पोखरा सर्वाइवल चेकलिस्ट (Ground Reality Checklist)
- 📶 मोबाइल नेटवर्क व 4G: लेकसाइड और मुख्य शहर में NTC और Ncell दोनों का 4G इंटरनेट बहुत तेज़ चलता है। इसके अलावा जिस होटल में भी आप ठहरते हैं, वहां पर आपको फ्री वाई-फाई मिल जाएगी।
- 💳 डिजिटल पेमेंट व कैश: लेकसाइड के लगभग सभी होटलों, रेस्टोरेंट्स और कैफे में Fonepay / eSewa / QR चलता है। यहां पर बहुत सारे एटीएम भी मिल जाएंगे अपने भारतीय एटीएम से कैश विड्रोल कर सकते हैं। लोकल टैक्सी, स्ट्रीट फूड और बोटिंग काउंटर पर केवल नेपाली कैश (NPR) ही रखें।
- 🔌 बिजली व चार्जिंग: पोखरा में बिजली की कोई समस्या नहीं है। होटलों में २४ घंटे सॉकेट/चार्जिंग पॉइंट मिलते हैं।
- 💧 पीने का पानी: होटलों में रिफिलेबल प्यूरीफायर पानी मिलता है। बाहर घूमने के दौरान रु. २५-३० में बोतल बंद पानी मिलता है।
- 🚖 लोकल ट्रांसपोर्ट की बचत: महंगी लोकल टैक्सी से बचें। अपने मोबाइल में InDrive या Pathao ऐप डाउनलोड करें; यह पोखरा में बहुत सस्ता और सुरक्षित विकल्प है।
मेरी पर्सनल टिप
टिप 1: पोखरा में कभी भी बस पार्क या हवाई अड्डे पर उतरकर बिना मोलभाव किए टैक्सी में न बैठें। हमेशा InDrive या Pathao ऐप से बाइक या कार बुक करें, इससे आपके 50% तक पैसे बचेंगे।
टिप 2: यदि आप बजट यात्री हैं, तो लेकसाइड की मुख्य सड़क (Main Street) के बजाय लेकसाइड की अंदरूनी गलियों (Inner Lanes) में होटल ढूँढें, वहाँ आपको रु. 1000 – 1500 के अंदर साफ-सुथरा कमरा मिल जाएगा।
इसे भी पढ़िए –
निष्कर्ष
अंतिम शब्दों में, पोखरा नेपाल का एक अद्वितीय स्थान है जहाँ प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यहाँ आप मनोरंजन के साथ-साथ आत्मीय शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव भी बटोर सकते हैं।
यदि आप काठमांडू से पोखरा आ रहे हैं, तो कम से कम २ रात और ३ दिन का समय ज़रूर निकालें ताकि आप बिना किसी जल्दबाज़ी के पूरी यात्रा का आनंद ले सकें।
क्या आपके मन में पोखरा यात्रा या किराए को लेकर कोई सवाल है? नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक पूछें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q.पोखरा घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?
Ans. दशहरे के बाद अक्टूबर से नवंबर और मार्च से अप्रैल ।
Q. काठमांडू से पोखरा का किराया कितना है?
Ans. साधारण लोकल बस का किराया नेपाली 700 से 1000 के आसपास।
Q.गोरखपुर से पोखरा कैसे जाएं?
Ans . गोरखपुर से सोनौली बॉर्डर पार करने के बाद नेपाल में बेलहिया बस पार्क से पोखरा के लिए बसें चलती हैं।
Q. काठमांडू से पोखरा जाने का सबसे सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
Ans. काठमांडू से पोखरा जाने का सबसे तेज और सुरक्षित तरीका हवाई यात्रा (Flight) है।

Leave a Reply